रविवार, 31 मई 2026
Logo
National

सरकार ने किए 8 यूट्यूब चैनल के साथ एक फेसबुक पेज को ब्लॉक, फर्जी खबर चलाने का आरोप

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सरकार ने किए 8 यूट्यूब चैनल के साथ एक फेसबुक पेज को ब्लॉक, फर्जी खबर चलाने का आरोप

सरकार ने किए 8 यूट्यूब चैनल के साथ एक फेसबुक पेज को ब्लॉक, फर्जी खबर चलाने का आरोप

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारत सरकार ने 7 यूट्यूब चैनल और एक पाकिस्तानी पर बैन लगा दिया है। यूट्यूब पर यह चैनल भारत विरोधी कंटेंट दिखा रहें थे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय कि मानें तो, इन ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनल के करीब 114 करोड़ व्यूज थे।  वहीं 85 लाख 73 हजार सब्सक्राइबर थे। यूट्यूब पर इन चैनलों पर भारत विरोधी सामग्री का प्रचार चल रहा था।  

जिन चैनलों को ब्लॉक किया गया है उनके नाम यूएंडवी टीवी, हैं-लोकतंत्र टीवी, गौरवशाली पवन मिथलांचल, सरकारी अपडेट, एएम राजवी, सी टॉप 5 टीएच, सब कुछ देखो और एक पाकिस्तानी चैनल न्यूज की दुनिया। 

बतादें कि, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी रूल 2021 के तहत आपात शक्ति का पालन कर इन यूट्यूब चैनलों को प्रतिबंधित कर दिया।  8 यूट्यूब चैनलों के साथ साथ  मंत्रालय ने एक फेसबुक पेज को भी ब्लॉक किया है।

वहीं  इन ब्लॉक किए गए यूट्यूब चैनलों में से कुछ चैनलों ऐसे थे जो प्रकाशित सामग्री का उद्देश्य को लेकर  भारत में धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाने का काम कर रहे थे। इसके साथ ही इन चैनलों में कई तरह फेक न्यूज चलाई जा रही थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें