N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। गुरुवार सुबह यूक्रेन के खिलाफ रूस ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। बिगड़ते हुए हालात को देखते हुए भारत सरकार लगातार अपने नागरिकों को यूक्रेन से निकालने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार (आज) को विदेश मंत्रालय की ओर से सरकार की टीमों की जानकारी सामने आई है, यह यूक्रेन में फसेभारतीय नागरिकों की मदद के लिए पोलैंड, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया में काम कर रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत में भी भारतीय नागरिकों और खासतौर से छात्रों की सुरक्षा को लेकर बात की है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंत्रालय की टीमों की जानकारी साझा की, जिसमे उन्होंने लिखा, ‘यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए पोलैंड, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाकिया में भारतीय दूतावास की टीमें यूक्रेन से सटी भूमि सीमाओं पर आ रहे हैं' उन्होंने लिखा, ‘यूक्रेन कि सीमा पर मौजूद भारतीय नागरिक इन दलों से संपर्क करें
सरकार ने की 24 घंटे हेल्पलाइन की शुरुआत
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की मदद करने के लिए भारत सरकार ने 24 घंटे हेल्पालाइन नंबर जारी किया है। जिसके लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम सेट किया गया है। सरकार की ओर से +911123012113, +911123914104, +911123017905 और 1800118797 हेल्पालाइन नंबर जारी हुए है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

