बुधवार, 18 मार्च 2026
Logo
National
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भेंट की श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा
18 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट करते मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट करते मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बुधवार को राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने संसद भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्मृति स्वरूप भेंट की।  


इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री को यात्रा के विवरण पर आधारित पुस्तक "बुद्ध धरोहर की सांस्कृतिक यात्रा भारत से श्रीलंका" भेंट की। 


राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को मध्य प्रदेश की प्रगति से संबंधित जानकारी दी। साथ ही विकास के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें