बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
National

GST काउंसिल का बड़ा फैसला: अब रोटी, पनीर और दवाएं होंगी टैक्स फ्री, सिर्फ 2 स्लैब रहेंगे लागू

04 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
GST काउंसिल का बड़ा फैसला: अब रोटी, पनीर और दवाएं होंगी टैक्स फ्री, सिर्फ 2 स्लैब रहेंगे लागू

GST काउंसिल का बड़ा फैसला: अब रोटी, पनीर और दवाएं होंगी टैक्स फ्री, सिर्फ 2 स्लैब रहेंगे लागू

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। बुधवार को हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक आम जनता के लिए राहत भरी साबित हुई। बैठक में GST स्लैब्स को घटाकर सिर्फ 2 (5% और 18%) कर दिया गया है। वहीं कई रोजमर्रा की जरूरत की चीजों को पूरी तरह टैक्स फ्री कर दिया गया है।


अब इन चीजों पर नहीं लगेगा GST

बैठक में फैसला लिया गया कि कई खाद्य और शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं अब GST के दायरे से बाहर रहेंगी।

खाद्य सामग्री: रेडी-टू-ईट रोटी, पराठा, ब्रेड, पिज्जा, पनीर, दूध, छेना।

✔️ शिक्षा से जुड़ी वस्तुएं: पेंसिल, रबर, कटर और अन्य स्टेशनरी सामान।

✔️ स्वास्थ्य क्षेत्र: 33 जीवन रक्षक दवाएं टैक्स फ्री। (पहले इन पर 12% GST लगता था)


घरेलू सामान पर राहत

✔️ अब आम लोग घर-गृहस्थी की चीजें खरीदते समय भी कम टैक्स देंगे।

✔️ अब 5% टैक्स लगेगा: टूथ पाउडर, दूध की बोतलें, बर्तन, छाते, साइकिल, बांस के फर्नीचर। (पहले 12%)

✔️ अब 5% टैक्स लगेगा: शैम्पू, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट, टूथब्रश, फेस पाउडर, साबुन और हेयर ऑयल। (पहले 18%)


लोगों को सीधी राहत

खाने-पीने, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े सामानों पर टैक्स हटने और घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर दरें घटने से आम आदमी को सीधा फायदा मिलेगा। सरकार का कहना है कि ये कदम महंगाई पर लगाम लगाने और लोगों की जेब पर बोझ कम करने की दिशा में बड़ा निर्णय है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें