रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा, 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा, 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा, 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

 अहमदाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। गुजरात विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में दो चरणों में मतदान होगा। राज्य में पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे । चुनाव आयोग ने सभी 182 सीटों के लिए विस्तृत शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। 


पहले चरण में राज्य की 89 सीटों पर एक दिसंबर को वोट पड़ेंगे और दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने बताया के, गुजरात में 4.91 करोड़ मतदाता हैं, इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। 


गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं।18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। गुजरात में 15वीं विधानसभा के चुनावों का नतीजा 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही आएगा। राज्य में दिव्यांगों के लिए 182 स्पेशल पोलिंग स्टेशन और सिर्फ महिलाओं के लिए 1274 मतदान केंद्र का विशेष इंतजाम किया गया है। राज्य में 10,460 मतदाता 100 साल से ज्यादा उम्र के, वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केन्द्र पर सभी इंतजाम होंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें