
नई दिल्ली। वाराणसी में जुमे की नमाज और अंजुमन इंतजामिया कमेटी के बंद के ऐलान को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में व्यासजी के तहखाने में कोर्ट के आदेश के बाद, शुरू हुई पूजा पाठ के बाद जहां एक ओर अंजुमन इंतजामिया कमेटी की तरफ से शुक्रवार को बनारस बंद का ऐलान किया गया । ज्ञानवापी और काशी विश्वनाथ इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरे वाराणसी में हाई अलर्ट है और तीन जिलों की फोर्स भी तैनात है।
उधर व्यासजी के तहखाने में पूजा पाठ के विरोध में मस्जिद इंतजामिया कमेटी की तरफ से आज मुस्लिम इलाकों में बाजार बंद रखने की अपील की गई है. मस्जिद इंतजामिया कमेटी की तरफ से कहा गया है कि, लोग आज दुकानें बंद रखें और शांतिपूर्वक अपने इलाकों में नमाज पढ़ें। बनारस बंद के ऐलान को देखते हुए पुलिस भी पूरी तरह से चौकन्नी है। इसे देखते हुए कल फोर्स ने फ्लैग मार्च भी किया था।इसी के साथ ही मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और अति संवेदनशील इलाकों में RAF की तैनाती की गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

