मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

Gyanvapi Case: हाईकोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका, व्यास तहखाने में पूजा रहेगी जारी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Gyanvapi Case: हाईकोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका, व्यास तहखाने में पूजा रहेगी जारी

Gyanvapi Case: हाईकोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की याचिका, व्यास तहखाने में पूजा रहेगी जारी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। ज्ञानवापी के तल गृह में काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को पूजा का अधिकार सौंपने के जिला जज वाराणसी के आदेश के खिलाफ दाखिल प्रथम अपीलों पर सोमवार बड़ा फैसला सुनाया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि व्यास तहखाने में पूजा जारी रहेगी।


इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की तरफ से दाखिल प्रथम अपीलों पर सुनवाई हुई। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों की लंबी बहस के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था।


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में पूजा करने के कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को रद्द कर दिया है। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने फैसले के बाद बताया कि इलाहाबाद होईकोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया के आदेशों की पहली अपील को खारिज कर दिया है। जिसमें वाराणसी जिला कोर्ट से पारित 17 और 31 जनवरी के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाना में चल रही पूजा जारी रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें