बुधवार, 29 जुलाई 2026
Logo
National

हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, आज ही होगी नए सीएम की शपथ

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, आज ही होगी नए सीएम की शपथ

हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, आज ही होगी नए सीएम की शपथ

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। हरियाणा में बड़ी सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने समूचे मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक- आज शाम 4 बजे मनोहर लाल खट्टर नए सिरे से पूरे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे। खट्टर सरकार में मंत्री रहे कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर ही सीएम रहेंगे। इससे पहले आज 12 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसमें अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर मौजूद रहेंगे। ये भी जानकारी मिली है कि कैबिनेट में पांच नए चेहरे होंगे। साथ ही अलग-अलग समुदायों से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं हरियाणा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव कराने का विचार किया जा रहा है।


सीएम पद के लिए खट्टर के बाद ये दो नाम रेस में सबसे आगे

ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदला जाएगा और उनकी जगह नायब सैनी और संजय भाटिया में कोई एक सीएम बनाया जा सकता है। दोनों  गैर जाट हैं और दोनों ही सांसद हैं। मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।


बीजेपी और जेजेपी गठबंधन में दरार

बताया जा रहा है कि बीजेपी और जेजेपी में दरार पड़ गई है। दुष्यंत चौटाला और अमित शाह की मुलाकात भी हुई थी। सीट बंटवारे पर बात नहीं बन पाई थी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद जेजेपी और कांग्रेस ने अपने विधायकों को दिल्ली बुला लिया है।


बीजेपी और जेजेपी में दरार के मुख्य कारण 

1-2 लोकसभा सीटें मांग रही है जेजेपी

 हिसार,भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट की मांग

एक भी सीट देने को तैयार नहीं बीजेपी

पिछली बार सभी 10 बीजेपी ने जीती थी

प्रदेश बीजेपी गठबंधन के पक्ष में नहीं

हरियाणा में जेजेपी के 10 विधायक

जेजेपी के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें