N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। क्या दुनिया में एक बार फिर कोरोना महामारी की एक और नई लहर शुरू हो गई है? चीन और यूरोप से आ रही खबरें इस ओर ध्यान खींच रही है कि कोरोना की नई लहर ने दस्तक दे दी है। बातदें कि, दो साल बाद चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से चीन के दो बड़े शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं यूरोपीय देशों से खबर आ रही है कि, वहां एक बार फिर कोरोना के लक्षणों के साथ अस्पताल में बड़ी संख्या में लोगों की भर्ती होनी शुरू हो गई हैं।
पिछले हफ्ते यूके, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, आयरलैंड और इटली जैसे देशों में दर्ज किए गए कोरोना के मामलों और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों में एक और उछाल देखने को मिला हैं। एरिक टोपोल, एमडी, स्क्रिप्स रिसर्च ट्रांसलेशनल इंस्टीट्यूट के संस्थापक ने ट्वीट कर बताया कि, ‘यूरोप में कोरोना कि अगली लहर शुरू हो चुकी है।’ यूरोप में विभिन्न देशों ने लगभग एक महीने बाद ही कोरोना के नियमों में छूट दी थी और एक बार फिर अब कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। अमेरिका में भी यही देखने को मिल रहा हैं। अब सवाल ये उठ रहा है कि छूट देने में जल्दबादी भारी न पड़ जाएं।
WHO ने चेताया
देश और दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर से लोगों ने थोड़ी सी राहत की सांस ली ही थी कि एक बार फिर खबर आने लगी है कि महामारी की एक और नई लहर आ चुकी हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है कि, कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रोन के बाद अब एक और नया वेरिएंट उभर रहा है। संगठन ने दावा करते हुए बताया कि, यह ओमिक्रोन और डेल्टा वेरिएंट का मिलाजुला रूप है। ओमिक्रोन और डेल्टा मिलकर एक नया वायरस तैयार कर रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

