मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन

N
डेस्क रिपोर्टर

 नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनियाभर में अब तक कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई है। इसी बीच दुनिया में एक बड़ी समस्या सामने आ कर खड़ी हो गई है।  'मंकीपॉक्स' के मामलों दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। जिसे देख कर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंकीपॉक्स रोग के मैनेजमेंट के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए है। मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, विदेश से आ रहे लोगों को बीमार लोगों के साथ निकट संपर्क से बचना होगा। इसके साथ ही मृत या फिर जीवित जंगली जानवरों और बाकी के लोगों के संपर्क में आने से भी बचें। इसी बीच अपको बतादें कि, पिछले  गुरुवार यानी 15 जुलाई को केरल में एक मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति पाया गया था। यह व्यक्ति विदेश से लौटा था। 


स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो  मंकीपॉक्स एक ऐसा वायरल है जो जूनोटिक बीमारी है। इस बीमारी में चेचक  जैसे लक्षण मिल रहे है। मंकीपॉक्स के वायरस मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका में ही पाए जाते है। अपको जानकारी के लिए बतादें कि,  2003 में, पहला मंकीपॉक्स का मामला सामने आया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें