
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।भारत मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव का नया दौर शुरू होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत में 7 मई और मध्य भारत में 8 मई से हीट वेव की आशंका है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 5 मई, राजस्थान में 7 से 9 मई के बीच, दक्षिण हरियाणा व दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 8 से 9 मई को हीटवेव की परिस्थितियां होने की आशंका है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हीटवेव प्रबंधन और मानसून की तैयारी की समीक्षा के लिए हाई लेवल बैठक की। बैठक में मोदी ने हीटवेव या आग की घटनाओं के कारण होने वाली मौतों से बचने के लिए सभी उपाय करने की आवश्यकताओं पर जोर दिया। वहीं आईएमडी ने 5 दिन में अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम आदि में हल्की बारिश की आशंका जताई है।
पीएम ने दिए निर्देश
- स्वीट बेबी आग की घटनाओं से होने वाली मौतों से बचने सभी उपाय करने की जरूरत है।
- ऐसी किसी भी घटना के लिए प्रतिक्रिया की समय बहुत कम होनी चाहिए।
- बढ़ते तापमान को देखते हुए अस्पतालों की नियमित फायर सेफ्टी ऑडिट की जाने की जरूरत है।
- गर्मी और आगामी मानसून के मद्देनजर किसी भी घटना के लिए सभी प्रणालियों की तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय की आवश्यकता है।
- राज्यों को राज्य जिला और शहर के स्तर पर मानक प्रतिक्रिया के रूप में हीट एक्शन प्लान तैयार करने की सलाह दी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

