बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Logo
National

गोवा, महाराष्ट्र के साथ इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गोवा, महाराष्ट्र के साथ इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का  पूर्वानुमान

गोवा, महाराष्ट्र के साथ इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में मानसूनआ गया है। इसी के बीच भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों में मुंबई और गोवा के साथ साथ कई अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। आईएमडी ने उत्तराखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे राज्यों में शनिवार-रविवार को भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 


वहीं आईएमडी ने अब मुंबई और गोवा में आने वाले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बतादें की महाराष्ट्र में 10 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों के समुद्र तट पर जाने पर प्रतिबंध भी लगा हुआ है। 


आईएमडी के अलर्ट के अनुसार, गुजरात में 11 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी भी जारी की है। इनमें दक्षिण गुजरात के नवासरी, दमन, वलसाड़, दादर नगर हवेली, सौराष्ट्र और कच्छ के जामनगर, जूनागढ़, देवभूमि द्वारका और कच्छ जिला है। यहां मूसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया गाय है।  


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें