N
डेस्क रिपोर्टर
शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में मानसून सत्र शुरु हो गया है। हिमाचल प्रदेश में एंट्री के बाद मॉनसून का रौद्र रूप नजर आ रहा है। बारिश ने चंबा में जमकर कहर बरसाया है। वहीं दूसरे इलाकों में हुई बारिश से किसी तरह के कोई नुकसान होने की खबर सामने नहीं आई है। चंबा में भारी बारिश के कारण घरों में मलबा घुस गया है। इसके साथ ही भरी बारिश से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
बारिश की वजह से सूबे में कुल 40 सड़कें बंद कर दी गई है। चंबा में सबसे ज्यादा 38 रोड बंद हैं। इसके साथ ही सोलन के साथ कसौली डिवीजन में 1 सड़क और लाहौल में एक सड़क बंद कर दी गई है।
बारिश से आलम यह रहा कि लोगों को जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ रहा है। बतादें कि, जिला मुख्यालय के साथ साथ लगती ग्राम पंचायत सरोल और हरिपुर में बारिश की वजह से भारी मात्रा में पानी और मलबा लोगों के घरों और खेतों में घुस गया हैं जिसके कारण लोगों को भारी नुकसान के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है।
बतादें कि, कालका-शिमला हाईवे पर सोलन जिले के धर्मपुर के पास एक कार पर पहाड़ी से पत्थर गिर गाया। हालांकि इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।a
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

