N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के अलग अलग हिस्सों में मूसलधार बारिश हो रही है। इसी बीच महाराष्ट्र में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में बीएमसी ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि, शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की होने की संभावना जताई गई है। वहीं आज यानी 12 जुलाई को तेज हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। मुंबई भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि, आने वाले 3 से 4 घंटों के दौरान मुंबई, पालघर, रायगढ़, ठाणे, पुणे के घाट क्षेत्रों और सतारा, परभणी, हिंगोली, नांदेड़, लातूर जिलों में अलग-अलग हिस्सों पर मध्यम से तीव्र बारिश हो सकती हैं।
आईएमडी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर, नासिक, पालघर, पुणे और रत्नागिरी जिलों के लिए 14 जुलाई तक भारी बारिश के होने का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी मुंबई के लिए आने वाले 3 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
बतादें कि, महाराष्ट्र के नासिक जिले में सोमवार यानी 12 जुलाई को भारी बारिश होने से कई नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद से गढ़चिरौली जिले में तीन व्यक्ति बारिश से लापता हैं। इस के साथ ही मुंबई और उसके आसपास के हिस्सों में मध्यम बारिश हुई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, नासिक जिले में भारी बारिश अभी भी जारी है। जिसके कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और गोदावरी में नदीतल पर स्थित मंदिर पूरी तरह से डूब गया हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

