मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

गुजरात में भारी बारिश का कहर, नवसारी जिले में हुई 394 मिमी बारिश

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
गुजरात में भारी बारिश का कहर, नवसारी जिले में हुई 394 मिमी बारिश

गुजरात में भारी बारिश का कहर, नवसारी जिले में हुई 394 मिमी बारिश

N
डेस्क रिपोर्टर
अहमदाबाद, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई हिस्सों में मूसलधार बारिश हो रही है। इसी बीच गुजरात के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश का दौर जारी है।  इसके साथ ही  नवसारी के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भरा हुआ है। इसी के चलते अधिकारियों ने बृहस्पतिवार यानी 14 जुलाई को इस बात की जानकारी दी। राज्य सरकार की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति की माने तो, अधिकारियों ने बृहस्पतिवार यानी 14 जुलाई को तड़के तापी और वडोदरा जिलों में बारिश के कारण फंसे 45 लोगों को निकाला गया। राज्य के कई हिस्सों में पिछले चार दिन से भारी बारिश का दौर जारी है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों और सौराष्ट्र क्षेत्र के साथ साथ  गुजरात में कई स्थानों पर आज भीषण बारिश होने का अनुमान लगाया गाया है। 

‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ (एसईओसी) के मुताबिक, बृहस्पतिवार यानी 14 जुलाई को सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे में गुजरात के नवसारी जिले में 394 मिमी बारिश दर्ज की गई।  इसी के चलते वलसाड जिले के करपाडा और धरमपुर तालुका में इसी अवधि में क्रमश: 377 मिमी और 340 मिमी की बारिश देखी गई। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, लगातार बारिश होने की वजह से पूर्णा और अंबिका नदियों में पानी का स्तर बढ़ चुका हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें