गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

हेमंत सोरेन खुद अपने कर्मों से जेल गए, इतने घोटाले किए की बोलूं तो शर्म आए : सीएम मोहन यादव

08 नव, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हेमंत सोरेन खुद अपने कर्मों से जेल गए, इतने घोटाले किए की बोलूं तो शर्म आए : सीएम मोहन यादव

हेमंत सोरेन खुद अपने कर्मों से जेल गए, इतने घोटाले किए की बोलूं तो शर्म आए : सीएम मोहन यादव

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार (8 नवंबर) को झारखंड दौरे पर हैं। पलामू की पांकी विधानसभा में जनसभा के दौरान सीएम मोहन ने कांग्रेस और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोला। मोहन यादव ने कहा कि वर्तमान के मुख्यमंत्री खुद अपने कर्मों से जेल गए। 1000 करोड़ मनरेगा का घोटाला किया। 1000 करोड़ माइनिंग का घोटाला किया। पता नहीं किताना घोटाला किया है। इतनी लंबी लिस्ट है देखकर बोलूं तो शर्म आए।


सरकार बना रहे कि चोर-उठाईगिरी की दुकान खोल ली
सीएम ने कहा कि सरकार बना रहे कि हमने चोर-उठाईगिरी की दुकान खोल ली। ये तो कभी देखा ही नहीं भइया। लोग बड़ी उम्मीद से आपको मुख्यमंत्री बनाएं। कितनी शर्म की बात है कि हमारे वोट से आदमी सरकार बनाता है। सरकार बनाने के बाद अगर वो जेल जाता है तो डूब मरने वाली बात है। इतने बेशर्म हैं कि जमानत पर आकर फिर चल दिए वोट मांगने। भइया वोट दो..वोट दो...अब वोट नहीं देंगे पुराना हिसाब चुकता करेंगे एक-एक पुराने पापों का...।

लातेहार: गांधी असली लोगों का अपमान करते हैं
सीएम ने इससे पहले लातेहार में मीडिया के एक सवाल पर कांग्रेस पर निशाना साधा। लातेहार में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि "जो लोग लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, उनका इतिहास है। आपातकाल किसने लगाया? वे किसे दोष देंगे? अगर ये नकली गांधी अपने असली लोगों का अपमान करते हैं, तो जनता उनका हिसाब करेगी।

सीएम ने सचिन पायलट के बयान पर किया पलटवार

झारखंड रवाना होने से भोपाल में सीएम मोहन ने पूर्व डिप्टी सीएम पायलट के बयान पर पलटवार किया। मीडिया के एक सवाल के जवाब में CM मोहन ने कहा कि जहां कांग्रेस के लोग रहते हैं धर्मों के आधार पर बांटते हैं। देश की आर्थिक दुरावस्था के लिए अगर कोई जवाबदार है तो कांग्रेस है। सीएम ने कहा कि भाजपा के साथ बढ़िए देश के साथ रहिए। सनातन की जड़ों के साथ जुडि़ए। हमारे देश में कई घुसपैठियों को कांग्रेस आज भी पाल पोस रही है। क्यों कांग्रेस दमदारी से बांग्लादेश की घटनाओं के बारे में नहीं बोलती? क्योंकि उसे वोट बैंक का खतरा लगता है। 


भाजपा सबको साथ लेकर चलती है

सीएम ने कहा कि किसी भी हालत में केवल हिंदुओं को टॉर्चर करना ये कांग्रेस की नीति ही मूलत: गलत है। भाजपा के सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलने सबका साथ सबका विकास जो भावना प्रधानमंत्री जी की है उसमें सबका विकास निहित है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें