रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
National

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : मतदान खत्म, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे, 412 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : मतदान खत्म, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे, 412 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 : मतदान खत्म, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे, 412 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

 देहरादून, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है । प्रदेश में 65.50 फीसदी मतदान हुआ है । पहले घंटे महज चार फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। सुबह 11 बजे तक इसमें 18 फीसदी की तेजी आई। तीन बजे तक 55 फीसदी रही। इसके बाद शाम पांच बजे कुल मतदान 65.50 फीसदी रेकॉर्ड किया गया। वोटिंग खत्मत होते ही 412 उम्मी दवारों की किस्म त ईवीएम में कैद हो गई। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, उनकी पत्नी और दो बेटियों ने मंडी जिले के सिराज में अपने मताधिकारी का प्रयोग किया । सिराज से चार बार के विधायक फिर से मैदान में हैं। अपना वोट डालने के बाद, जय राम ठाकुर ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के त्योहार में उत्साह से भाग लेने का आग्रह किया। आपको बता दें, हिमाचल विधानसभा चुनाव में कुल 412 उम्मीदवार अपने किस्मत आजमा रहे है, जिनमें 24 महिलाएं और 388 पुरुष हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता हैं । उनमें से, 193,106 18-19 वर्ष की आयु के पहली बार के मतदाता हैं। 80 साल से ऊपर के 121,409 मतदाता हैं, जबकि 56,501 अन्य विकलांग हैं। यहां पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें