N
डेस्क रिपोर्टर
शिमला, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बदलते मौसम के बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस साल हिमाचल में व्हाइट क्रिसमस को नजारा देखने को मिल सकता है। कहां जा रहा है की, सूबे में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदले गा। जिससे मनाली और शिमला में बर्फबारी के आसार हो सकते है। 25 और 26 दिसंबर को मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश को भारी बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 24 दिसंबर से ही मौसम बदल कर और ठंडा हो सकता है। तो उच्च पर्वतीय हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
हिमाचल के कुल्लू और किन्नौर के साथ साथ जितने भी ऊंचाई वाले जिले है वहां प्रशासन की ओर से टूरिस्ट और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। गुरुवार यानी आज प्रदेश के मंडी जिले में बादल छाए हुए हैं। तो कुल्लू में हल्की धूप और बादल आंख-मिचौली खेलते नजर आ रहे है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 23 और 24 दिसंबर को बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। तो वहीं 26 से 28 दिसंबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही कहां जा रहा है कि, 25 और 26 दिसंबर से बर्फबारी और बारिश तेज हो सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

