शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
National

भारत में इन चार जगहों की होली है बेहद अनोखी, इसे देखने विदेशों से तक आते पर्यटक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत में इन चार जगहों की होली है बेहद अनोखी, इसे देखने विदेशों से तक आते पर्यटक

भारत में इन चार जगहों की होली है बेहद अनोखी, इसे देखने विदेशों से तक आते पर्यटक

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्ली। होली को पूरे देश में बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। भारत में होली के त्योहार की अलग परंपरा और प्रथाएं हैं। कुछ हिस्सों में रंग वाली होली अधिक उत्साह से मनाते हैं, तो कुछ क्षेत्रों में होलिका दहन की खास परंपरा है। भारत की होली में शामिल होने के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से तक पर्यटक आते हैं।


भारत की कई जगहों पर होली काफी मशहूर है। अगर होली के मौके पर घर से बाहर कहीं घूमने जाने की योजना है, तो भारत की ऐसी जगहों पर जाएं, जहां की होली सबसे लोकप्रिय है। कुछ प्रसिद्ध जगहें हैं, जहां फूलों की होली, लट्ठमार होली और लड्डू से होली खेली जाती है। आइए जानते हैं देश की मशहूर होली स्थलों के बारे में।


मथुरा-वृंदावन की लठमार होली

भारत में सबसे मशहूर होली उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में मनाई जाती है। श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में लट्ठमार होली खेली जाती है। मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर और वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली का जश्न देखने लायक होता है। यहां लट्ठमार होली की परंपरा है, जिसमें महिलाएं डंडों या लट्ठ से पुरुषों को खेल में मारती हैं और रंग लगाती हैं।


बरसाना की लड्डू और छड़ीमार होली

लठमार होली की तरह ही बरसाना में छड़ीमार होली खेली जाती है। बरसाना की होली में महिलाएं प्रतिकात्मक तौर पर पुरुषों को लट्ठ या छड़ी से मारती हैं। पुरुष ढाल से रक्षा करते हैं। इसके अलावा होली से कुछ दिन पहले लड्डू मार होली खेली जाती है। मंदिर में पंडित लड्डू का भोग लगाते हैं, जिसके बाद भक्तों पर लड्डू फेंकते हैं। अबीर-गुलाल की होली भी खेलते हैं।


बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली

होली सप्ताह में एकादशी पर उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बांके बिहारी मंदिर में ताजे फूलों की पंखुड़ियों के साथ फूलों की होली खेली जाती है। वृंदावन कृष्ण शिष्यों द्वारा बड़े उत्साह के साथ सुगंध और फूलों से भरे माहौल में फूलों की होली का प्राकृतिक दृश्य आपको एक अलग दुनिया में ले जाता है।


काशी में भस्म वाली होली

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रंग और गुलाल के साथ श्मशान में चिता की भस्म से भी होली खेली जाती है। जलती चिताओं के बीच होली का ये अद्भुत और अनोखा रंग पूरे विश्वे में सिर्फ काशी में ही देखने को मिलता है। हर साल रंगभरी एकादशी के दिन महादेव के भक्तं ये होली काशी के महाश्मशान हरिश्चंरद्र और मणिकर्णिका घाट पर खेलते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें