सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों की छुट्टी, शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों की छुट्टी, शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद

22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों की छुट्टी, शराब की दुकानें भी रहेंगी बंद

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम लाला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इसी बीच खबर आई है कि, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए सरकार ने 22 जनवरी को स्कूल कॉलेजों की छुट्टी घोषित की है। इस दिन शराब की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

बता दें कि, 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम निर्धारित है। दुनिया भर के दिग्गज इस दिन राम की नगरी में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह के दिन 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे, इसके साथ ही पूरे प्रदेश में इस दिन शराब नहीं बिकेगी। यह घोषणा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या में की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अयोध्या बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश दिए हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कही यह बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 22 जनवरी को सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए और आतिशबाजी के भी प्रबंध हो। अयोध्या में स्वच्छ्ता का ‘कुंभ मॉडल लागू किया जाए। 14 जनवरी को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी स्वच्छ्ता अभियान का शुभारंभ करेंगे। अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां परखीं और कहा सफाई और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मंगलवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे थे, उन्होंने यहां श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मकर संक्रांति के बाद प्रारंभ हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठानों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने समारोह की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें