गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

होम बाजार डॉट कॉम की लखनऊ में दस्तक

27 नव, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
होम बाजार डॉट कॉम की लखनऊ में दस्तक
N
डेस्क रिपोर्टर

 लखनऊ। रोजमर्रा की जरूरत के समानों के अलावा अब आप घर भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं। मुंबई की चार सफलतम ऑनलाइन आवासीय कंपनियों में शामिल होम बाजार डॉट कॉम ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने ऑफिस की शुरुआत की है। Homebazaar.com के कार्यालय का उद्घाटन आज लखनऊ के विभूति खंड स्थित शालीमार टाइटेनियम टावर के पंचम तल पर हुआ। कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह और वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। 

इस कंपनी की शुरुआत 2013 में श्री सुशांत बासरे और श्रीकांत बासरे ने अपने सहयोगियों के साथ की थी। पिछले वित्तीय वर्ष में कंपनी ने लगभग चार हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया था। कंपनी  के वीपी सेल्स प्रशांत सिंह लखनऊ, नोएडा और गुरुग्राम का काम देखेंगे। सुशांत बासरे ने बताया कि विश्वसनीयता और ग्राहकों की संतुष्टि ही हमारी पूँजी है। उन्होंने ने बताया कि उत्तर प्रदेश में उनकी कंपनी 500 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी।
होम बाजार डॉट कॉम के ऑफिस 11 बड़े शहरों में मौजूद हैं. इसमें मुंबई, पुणे, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहर शामिल हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें