शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

कैसे भारत लड़ेगा कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' से, जाने 5 बडी बातें

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कैसे भारत लड़ेगा कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' से, जाने 5 बडी बातें

कैसे भारत लड़ेगा कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' से, जाने 5 बडी बातें

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के नए वेरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ से लड़ने के लिए दुनिया भर के डॉक्टर, वैज्ञानिक, और सरकारें जुट गई है। World Health Organization ने ओमिक्रॉन को category of concern में रख दिया है। मतलब कोरोना का ये नया वेरिएंट एक चिंता का विषय है। बताया जा रहा है कि ये नया वेरिएंट काफी तेज़ी से फैलता है। दक्षिण अफ्रीकी से आया ये वेरिएंट अब मध्य-पूर्व और यूरोप में भी फैल चुका है। फिलहाल चिंता की बात ये है कि इस वेरिएंट पर वैक्सीन कितनी असरदार है यह किसी को नही मालूम।

ओमिक्रॉन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक बेहद अहम बैठक की। तो जानिए भारत ने ओमिक्रॉन को लेकर क्या-क्या कदम उठाएं है…..

1.देश में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगो से अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने को कहा है। पीएम मोदी ने लोगों से मास्क पहनने और ज्यादा सतर्क रहने और एक दूसरे से दूरी बनाएं रखने के साथ साथ बचाव के सभी उपायों का पालन करने को कहा है।

2.दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश औऱ उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य प्राज्यों की सरकारों ने कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर दिए है।

3.ओमिक्रॉन के डर से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बैन लगने जा रहा है। पीएम मोदी ने वेरिएंट के खतरे को देखते अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय यात्रा की समीक्षा करने को कहा है।

4.महाराष्ट्र की बात करें तो यहां जो भी साउथ अफ्रीका से मुंबई आएगा उन सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर सभी पैसेंजर्स के सैंपल कलेक्ट किए जाएंगे और फिर इन सैंपल को जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।

5.इसी बीच कर्नाटक सरकार ने भी एक अहम कदम उठाया है।  दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले सभी यात्रियों को कोरोना टेस्ट करवाना होना। अगर टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें 10 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें