भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल 14 अगस्त को हरदा में केसरिया साफा बांध कर किसानों की विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
कृषि मंत्री पटेल ने बताया है आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित "हर घर तिरंगा अभियान" में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के आह्वान पर हरदा में विशाल किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा छिपानेर रोड से प्रारंभ होगी। तिरंगा यात्रा कलेक्टर कार्यालय चौक पर लखनीसा बंजारा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जोशी कॉलोनी रोड होते हुए रेलवे स्टेशन से नारायण टॉकीज, चांडक चौराहा, घंटा घर चौराहा पहुँचेगी। यहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। तिरंगा यात्रा खेड़ीपुरा से बेलदार मोहल्ला होते हुए कसेरा मोहल्ला से गोलापुरा होते हुए प्रताप टॉकीज चौराहे पर पहुँचेगी। यहाँ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डूडी निवास के सामने से होते हुए अंकुर प्रोव्हिजन से महाराणा प्रताप चौराहा पर महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संत तेजाजी चौक से किसान देवता भगवान बलराम चौक होते हुए छिपानेर रोड बायपास चौराहा से कृषि उपज मंडी पहुँचेगी।
कृषि उपज मंडी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी उद्यान में पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। मंत्री पटेल ने बताया कि किसान सम्मेलन के बाद सहभोज के साथ रैली का समापन होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

