N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। गुजरात से दिल देहला देने वाला एक मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए खुद आत्मघाती बन गया। अरावली ज़िले की इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है। झगड़े के चलते पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। लिहाज़ा एक दिन पति ने अपनी पत्नी को मारने के लिए आत्मघाती प्लान बना लिया। पति ने अपने प्लान के तहत अपने छाती पर जेलेटिन की छड़ें लगा कर अपनी पत्नी को गले से लगा लिया। जिसके बाद एक ज़ोरदार धमाका हुआ और दोनों की मौत हो गई। घटना में जिस तरह से पति ने जेलेटिन का इस्तेमाल किया गया है उसे देख कर पुलिस भी हैरान है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, लाला पागी नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी शारदा को इसलिए मारना चाहा, क्योंकि झगड़े के बाद पत्नी दोबारा अपने पति के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। शारदा (पत्नी) ने लगभग 45 दिन पहले ही पागी का घर छोड़ दिया था और अहमदाबाद से लगभग 135 किलोमीटर दूर मेघराज कस्बे में वो अपने पिता के साथ रह रही थी। शारदा के भाई भवन ने आरोप लगाया कि उसकी बहन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित थी। जिसके बाद वो वहां से वापस आ गई थी।
पागी गुरुवार रात (24 फरवरी) लगभग 9 बजे शारदा से मिलने पहुंचा। शारदा अपने पति से दूर अपने पिता के घर में रह रही थी। जब शारदा अपने पति से मिलने के लिए बाहर आई तो पति ने उसे गले से लगा लिया। जिसके बाद वहां ज़ोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद इलाके में सनसनी सी फैल गई। इसारी पुलिस थाने के निरीक्षक सीपी वाघेला ने बताया कि, शारदा की धमाका होते ही मौत हो गई और कुछ ही वक्त बाद पगी ने भी दम तोड़ दिया। बता दें कि दिनों का 21 वर्षीय बेटा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

