
रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता दीपक म्हस्के को नितिन नबीन की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। वह भाजपा की राष्ट्रीय टीम में सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व निभाएंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
दीपक म्हस्के ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह भाजपा की राष्ट्रीय टीम में सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हैं। वह पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ इस दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पार्टी की विचारधारा, जनसेवा के कार्यों और राष्ट्रहित के संदेश को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
दीपक म्हस्के ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
दीपक म्हस्के के लिए आईटी और सोशल मीडिया का काम नया नहीं
दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ में बीजेपी से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। उनके लिए आईटी और सोशल मीडिया का काम नया नहीं है। वह छत्तीसगढ़ बीजेपी के आईटी संगठन में काम कर चुके हैं. वर्ष 2018 में वे राज्य की आईटी सेल के समन्वयक भी रह चुके हैं। राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने से पहले उन्होंने रसायन विज्ञान के प्रोफेसर के तौर पर काम किया था। उनके पास डेटा को समझने और उसका विश्लेषण करने का भी अच्छा अनुभव है। चुनावी आंकड़ों और सरकारी योजनाओं से जुड़े डेटा को समझने में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

