बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

IAF हेलिकॉप्टर क्रैश: 7 दिन जिंदगी जंग हारे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, इलाज के दौरान हुआ निधन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
IAF हेलिकॉप्टर क्रैश: 7 दिन जिंदगी जंग हारे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, इलाज के दौरान हुआ निधन
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 8 दिसंबर को तमिलनाडु में भारतीय वायु सेना (IAF) के हेलिकॉप्टर क्रैश में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह 7 दिनों के बाद जिंदगी की जंग हार गए। आज उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। भारतीय वायु सेना ने इस बात की जानकारी दे है। कुन्नूर के पास दुर्घटना में देश के सबसे वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों निधन हो गया था।


IAF ने ट्वीट कर दी जानकारी
बुधवार को एक ट्वीट में, IAF ने कहा: "IAF को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए बहुत दुख हुआ है, जिन्होंने आज सुबह 08 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में घायल होने के कारण दम तोड़ दिया। IAF ईमानदारी से संवेदना व्यक्त करता है और दृढ़ता से खड़ा है।  शोक संतप्त परिवार के साथ।"

पीएम ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर ट्वीट कर लिखा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "उनके निधन से दुखी हूं।  “ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक व्यावसायिकता के साथ देश की सेवा की।  उनके निधन से बेहद आहत हूं।  राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।  उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। ओम शांति"

एयरफोर्स कमांड अस्पताल में चल रहा था इलाज
इस साल स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का दुर्घटना के बाद शुरुआत में वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था, इसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एयरफोर्स कमांड अस्पताल में शिफ्ट किया गया था और इलाज चल रहा था। 

सैन्य परिवार से थे कैप्टन वरुण सिंह
39 वर्षीय कैप्टन वरुण सिंह एक सैन्य परिवार से थे, उनके भाई भारतीय नौसेना में थे और उनके पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह सेना वायु रक्षा के हिस्सा थे।  उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें