शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

पाकिस्तान ने अगर चुडियां नहीं पहनी है तो उसे पहना देंगे : पीएम मोदी

13 मई, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान ने अगर चुडियां नहीं पहनी है तो उसे पहना देंगे : पीएम मोदी

पाकिस्तान ने अगर चुडियां नहीं पहनी है तो उसे पहना देंगे : पीएम मोदी

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। फारूक अब्दुल्ला और मणिशंकर अय्यर की टिप्पणियों पर इंडिया गठबंधन पर तीखा कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने अगर चूड़ियाँ नहीं पहनी हैं तो पहना देंगे।


दरअसल, इस महीने की शुरुआत में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के राजनाथ सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने चूड़ियाँ नहीं पहन रखी हैं और उसके पास परमाणु बम हैं जो भारत को नुकसान पहुँचा सकते हैं।


फारूक अब्दुल्ला का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं पर निशाना साधते हुए कहा कि, पाकिस्तान ने चूड़ियाँ नहीं पहनी हैं, अरे भाई पहन लेंगे। अब उनको आटा भी चाहिए, उनके पास बिजली भी नहीं है, अब मुझे पता चला है कि उनके पास चूड़ियों की भी कमी है। पीएम मोदी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में भाजपा उम्मीदवार राजभूषण निषाद के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही है।


सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, देश में भाजपा और एनडीए की लहर चल रही है। पुराने समय के बिहार की याद दिलाते हुए पीएम ने कहा, एक समय रात के समय लोग बिहार में रात में बाहर नहीं निकला करते थे, उनके लिए बाहर निकलना मुश्किल हुआ करता था। उस जंगल राज की कहानी इतनी भयानक थी कि पहली बार मतदान कर रहे युवाओं को इसकी जानकारी भी नहीं होगी। उन्हें उस समय की कहानी अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी से पूछनी चाहिए। बिहार को इस जंगल राज ने कई दशकों के लिए पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा उस समय कई जिलों में नक्सलियों का प्रभाव था, आज यह काफी हद तक कम हो गया है।


मोदी ने कहा, सरकार ने आपको डबल मुनाफा देने के लिए पीएम सूर्यघर बिजली योजना शुरू की है। इसके तहत सरकार आपको अपने घर पर सोलर पैनल लगाने के लिए 75 हजार रुपए दे रही है। इससे जितनी बिजली आपको उपयोग करनी है करें बची हुई बिजली आप सरकार को बेच दें। मतलब आपका बिजली बिल जीरो और ऊपर से मुनाफा अलग। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि, कांग्रेस के समय एलईडी बल्ब 400 रुपए में मिला करते थे, हमने इसकी कीमत घटाकर 20 से 40 रुपए कर दी। सस्ते एलईडी बल्ब घर-घर पहुंचाकर सरकार ने गरीबों और मध्यम वर्ग के परिवारों से करीब 20 हजार करोड़ रुपए बचाए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें