
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें सबसे अहम बात यह है कि राज्य के जिस जिले में भी कोरोना संक्रमण दर 10% या उससे अधिक पहुंचती है तो वहां लॉकडाउन लगाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने यह आदेश स्वास्थ्य मंत्रालय की उस रिपोर्ट को देखकर जारी किए हैं जो 23 दिसंबर को सौंपी गई है। इस रिपोर्ट में देश के सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को विस्तार से बताया गया है।
40% बेड भरने पर भी लागू होगा नियम
केंद्र द्वारा राज्य को दिए गए निर्देशों में एक बिंदु यह भी है कि जिस जिले में कोविड के जितनी भी बिस्तर रिजर्व किए गए हैं उनमें से यदि 40 फ़ीसदी पर मरीज भर्ती हो जाते हैं तो भी उस जिले में लॉकडाउन लगाया जाएगा। जिससे समय रहते लोगों को इस जानलेवा संक्रमण से बचाने में मदद मिल सके।
डेल्टा से 3 गुना ज्यादा खतरनाक है omicron
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में यह माना है कि कोरोना संक्रमण का नया वेरिएंट omicron दूसरे लहर के लिए जिम्मेदार वेरिएंट डेल्टा से 3 गुना अधिक खतरनाक है। ये तीन गुना अधिक तेजी से फैलता है। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए सभी उपाय समय पर किए जाए।
केंद्र के आर्डर में यह भी निर्देश
- प्रत्येक संक्रमित के RT-PCR सैंपल को बिना देर किए जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए।
- संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों को ढूंढ कर उनकी जांच की जाए।
- कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाकर नाकाबंदी की जाए।
- आईसीएमआर की सभी गाइडलाइन का पालन किया जाए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

