N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बढ़ती हुई महंगाई के चलते केंद्र सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और डीजल के एक्साइज ड्यूटी में कमी करदी है। जिसके बाद कई राज्यों ने भी वैट में कटौती की। वहीं इससे पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 से 15 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आई है। इसके साथ ही यदि राज्य सरकारें चाहेंगी तो इनकी कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर तक की और कमी देखी जा सकते है। इसके साथ ही लोगों को महंगाई से थोड़ी और राहत मिल सकती है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रिसर्च ने सोमवार यानी 30 मई को अपनी रिपोर्ट को जारी कर जानकारी दी है कि, जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे तो राज्यों को वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) के रूप में 49,229 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिला था। यही कारण है कि राज्यों के पास अभी वैट में कटौती की है इसके साथ ही आगे भी और कटौती करने की गुंजाइश है।
एसबीआई रिसर्च ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि, वैट अभी भी रेवेन्यू से 34,208 करोड़ रुपए अधिक है। इसके साथ ही बताया गया कि राज्य सरकारें चाहें तो तेल की कीमतों में और कटौती हो सकती है। एसबीआई के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, कोरोना महामारी के बाद राज्यों की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

