शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

अगर आप विदेश में सोच रहे है गर्मियों कि छुट्टियां बिताने का, तो स्विट्जरलैंड रहेगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन, जानें वजह

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अगर आप विदेश में सोच रहे है गर्मियों कि छुट्टियां बिताने का, तो स्विट्जरलैंड रहेगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन,  जानें वजह

अगर आप विदेश में सोच रहे है गर्मियों कि छुट्टियां बिताने का, तो स्विट्जरलैंड रहेगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन, जानें वजह

N
डेस्क रिपोर्टर

कोरोना महामारी के कारण लोगों का बाहर जाकर घूमने का प्लान कई बार पोस्टपोन हुआ। पर अब एक बार फिर गर्मी का मौसम है और गर्मियों की छुट्टी सामने है। ऐसे में अगर आप भी कहीं बाहर जाने का सोच रहे है अपनी गर्मी कि छुट्टियां विदेश में बिताने का प्लान कर रहे है, तो आप स्विट्जरलैंड जाने की विचार कर सकते है। आज हम आपको बताएंगे यहां की क्या है खासियत।


सबसे पहले तो आज हम आपको ये बताएंगे की हम स्विट्जरलैंड जानें कि बात क्यों कर रहे है। इस देश में कोरोना से जुड़ी सारी पाबंदियों और नियम कानून को खत्म कर दिए है। साथ ही पयटर्कों के लिए देश के दरवाज़े एक बार फिर खोल दिए गए हैं। इस देश में 1500 से अधिक झील होने के साथ साथ देश का करीब 70% हिस्सा पहाड़ों से ढका हुआ है। इसके साथ ही यहां की चॉकलेट दुनियाभर में काफी मशहूर है। स्विट्जरलैंड में डेंटिस्ट से ज्यादा बैंक हैं। बतादें कि, जानें माने कॉमेडियन चार्ली चैपलिन ने अपनी ज़िंदगी के आखिरी 25 साल भी इसी देश में बिताएं है। 


स्विट्जरलैंड की है ये है बेहद खूबसूरत जगह

ज्यूरिख

स्विट्जरलैंड का यह सबसे बड़ा शहर होने के साथ साथ खूबसूरत चर्च, थियेटर, नाइट लाइफ, झील, क्लब के लिए जाना जाता है। यह स्विट्जरलैंड की राजधानी ज्यूरिख व्यवसाय का प्रमुख केंद्र भी कहा जाता है। इसके साथ ही यह दुनिया के ग्लोबल शहरों में से एक है।


जिनेवा 

यह शहर संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय होने के साथ साथ जिनेवा स्वाद और शौक के लिए भी कहां जाता है। अगर आप अपने देश भारत लौटते समय अपने करीबियों के लिए कुछ तोहफे लेना चाहते है तो आपके लिए जिनेवा एक परफेक्ट जगह है। यहां पर घड़ी और चॉकलेट के काफी अच्छे मॉल हैं, जहां से आप आराम से ख़रीदारी कर सकते है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें