शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026
Logo
National

IIT JEE Advanced का रिजल्ट जारी, इंदौर के वेद लाहोटी ने किया टॉप, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

09 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
IIT JEE Advanced का रिजल्ट जारी, इंदौर के वेद लाहोटी ने किया टॉप, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

IIT JEE Advanced का रिजल्ट जारी, इंदौर के वेद लाहोटी ने किया टॉप, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) ने जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार की परीक्षा में इंदौर के वेद लाहोटी ने टॉप किया है। जिन लोगों ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी है। वो आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नतीजे चेक कर सकते हैं। अब आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों का रिजल्ट चेक किया जा सकता है। बता दें कि आईआईटी मद्रास जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 180,200 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से कुल 48,248 छात्र पास हुए हैं। जिनमें 7,964 लड़कियां शामिल हैं।


आईआईटी दिल्ली जोन से वेद लाहोटी ने 360 में से 355 अंक हासिल कर टॉप पर जगह बनाई है। वहीं बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेश कुमार पटेल जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 में टॉप रैंक वाली महिला उम्मीदवार बनी हैं। उन्होंने जीईई एडवांस्ड में 332/360 अंक हासिल किए हैं।


ऐसे चेक करें रिजल्ट 

1 - सबसे पहले JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर विजिट करें।

2 - JEE Advanced Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

3 - इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।

4 - फिर मांगी गई पूरी जानकारी दर्ज करें।

5 - आपका जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे चेक करके सेव कर लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें