मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
National

IIT कानपुर का दावा : 22 जून से दस्तक दे सकती है कोरोना की चौथी लहर, 15 से 31 अगस्त के बीच आएगा पिक

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
IIT कानपुर का दावा : 22 जून से दस्तक दे सकती है कोरोना की चौथी लहर, 15 से 31 अगस्त के बीच आएगा पिक

IIT कानपुर का दावा : 22 जून से दस्तक दे सकती है कोरोना की चौथी लहर, 15 से 31 अगस्त के बीच आएगा पिक

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में कोरोना की तीसरी लहर अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुकी है। जिंदगी की गाड़ी दोबारा पटरी पर दौड़ने लगी है। इसी बीच IIT कानपुर के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के वैज्ञानिकों ने कोरोना की चौथी लहर के लिए अलर्ट किया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर 22 जून के आसपास शुरू होगी और इसका असर 24 अक्टूबर तक बना रहेगा। 


चौथी लहर की गंभीरता हालांकि कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने पर निर्भर करेगी। कोरोना की चौथी लहर में बूस्टर डोज के साथ ही वैक्सीनेशन की स्थिति काफी महत्वपूर्ण रहेगी। आईआईटी कानपुर के रिसर्चस ने कहा कि कोविड-19 की चौथी लहर कम से कम 4 महीने तक चलेगी। यह संक्षिप्त भविष्यवाणी 24 फरवरी को प्रीप्रिंट सर्वे MedR&iv पर पब्लिश हुई है। 

एक्सपोर्ट का कहना है कि चौथी लहर का कब 15 अगस्त से 31 अगस्त तक पीक पर पहुंच जाएगा, इसके बाद इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी। बता दें ये तीसरी बार है जब आईआईटी कानपुर के रिसर्च ने अपने देश में कोविड-19 लहर की भविष्यवाणी की है। उन की भविष्यवाणियां विशेष रूप से तीसरे लहर के बारे में लगभग सटीक रही है। यह रिसर्च आईआईटी कानपुर के गणित एवं सांख्यिकी विभाग के सुभरा शंकर धर और शलभ ने की थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें