नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश भर के कई राज्य भीषण गर्मी को झेल रहे है। इसी बीच राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लू और उमस लौट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार यानी 11 मई को दिल्ली के कई आस पास के कई इलाकों में लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट भी जारी कर किया है।
वहीं रविवार यानी कल फिर से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोग अभी उच्च तापमान का अनुभव कर रहे हैं। इसी बीच राजस्थान के कुछ इलाकों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के मार्क को छूआ था। राजस्थान के साथ साथ 29 शहरों, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

