गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

मोदी कैबिनेट का अहम फैसला: '2028 दिसंबर तक गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन'

09 अक्टू, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला: '2028 दिसंबर तक गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन'

मोदी कैबिनेट का अहम फैसला: '2028 दिसंबर तक गरीबों को मिलता रहेगा मुफ्त राशन'

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। मोदी सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में आज बुधवार (9 अक्टूबर) को कई अहम फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकाार ने साल 2028 दिसंबर तक देश के गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना को बढ़ा दिया है। मतलब अब 2028 दिसंबर तक गरीबों को मुफ्त में राशन मिलता रहेगा।

इसके अलावा कैबिनेट में गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने की मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव का मकसद समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है। साथ ही मोदी सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में 2,280 किलोमीटर सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें