
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार साल 2022 में 170 से अधिक देशों में 51000 से अधिक भारतीय बच्चों का जन्म हुआ था। वहीं लगभग 10817 भारतीयों की देशों में मौत हो गई। आरजीआई की रिपोर्ट 2020 के लिए नागरिक पंजीकरण प्रणाली पर आधारित भारत के महत्वपूर्ण आंकड़ों के अनुसार 2020 में विदेशों में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रही।
यूएई में जन्मे सबसे ज्यादा भारतीय बच्चे
रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 में विदेशी भूमि पर भारतीय नागरिकों के जन्म और मृत्यु का पंजीयन विदेश में स्थित भारतीय मिशन और पोस्ट में नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार साल 2020 में 170 देशों में 51079 भारतीय बच्चों का जन्म विदेशों में हुआ। ऐसे बच्चों की सबसे अधिक संख्या यूएई में रही, जहां 16469 भारतीय बच्चों ने जन्म लिया। वहीं सऊदी अरब में जन्म लेने वाले भारतीय बच्चों की संख्या से 6074 रही।
सबसे कम पाकिस्तान में 4 भारतीय बच्चे जन्मे
रिपोर्ट के अनुसार अन्य देशों में जन्म लेने वाले भारतीय बच्चों की संख्या कुवैत में 4202, कतर में 3926, इटली में 2352, ऑस्ट्रेलिया में 3116, ओमान में 2177, बहरीन में 1567, जर्मनी में 1408, सिंगापुर में 1358 रही थी। वहीं स्पेन में 786, दक्षिण अफ्रीका में 620, ब्रिटेन में 578, स्वीडन में 388, जांबिया में 156, अमेरिका में 37 और पाकिस्तान में सबसे कम चार भारतीय बच्चों ने जन्म लिया।
सऊदी अरब में 3000 से ज्यादा भारतीयों की मौत
आरजीआई के अनुसार साल 2020 में विदेश में जान गंवाने वाले कुल 10817 भारतीयों में से 3754 की मौत सऊदी अरब में हुई थी। इसके अलावा यूएई में 2454, कुवैत में 1279, ओमान में 630, कतर में 386, बहरीन में 312, अमेरिका में 254, इटली में 216, सिंगापुर में 166, ब्रिटेन में 19 और पाकिस्तान में 6 भारतीयों की मौत हुई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

