गुरुवार, 07 मई 2026
Logo
National

थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी सभी प्रदेशों के सीएम के साथ करेंगे राज्यों की कोरोना स्थिति पर चर्चा

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी सभी प्रदेशों के सीएम के साथ करेंगे राज्यों की कोरोना स्थिति पर चर्चा

थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी सभी प्रदेशों के सीएम के साथ करेंगे राज्यों की कोरोना स्थिति पर चर्चा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब से थोड़ी देर में 12:00 बजे सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग करेंगे और राज्यों की कोरोना स्थिति जानेंगे। सभी मुख्यमंत्री विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए जुड़ेंगे।


1 सप्ताह से मिल रहा है 2000 से ज्यादा नए मामले

बता दें देश में पिछले एक सप्ताह से लगातार दो हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता राजधानी दिल्ली को लेकर है, जहां रोजाना 1000 से ज्यादा केस मिल रहे हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामले 15636 हो गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.55% हो गया है।


जून में आ सकती है चौथी लहर

देश में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। देश में लगातार सातवें दिन कोरोना के 2 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2483 नए मामले मिले हैं। इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि जून के अंत में कोरोना की चौथी लहर पीक पर हो सकती है। उन्होंने आईआईटी कानपुर की स्टडी का हवाला देते हुए कहा कि इसका प्रभाव अक्टूबर तक रहेगा। इसे देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में फेस मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य कर दिया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें