मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

प्रयागराज के नैनी जेल में 516 कैदी ने रखा नवरात्रि का व्रत तो 450 ने रखा रोज़ा, अधिकारी कर रहे है पूरा इंतजाम

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रयागराज के नैनी जेल में 516 कैदी ने रखा नवरात्रि का व्रत तो 450 ने रखा रोज़ा, अधिकारी कर रहे है पूरा इंतजाम

प्रयागराज के नैनी जेल में 516 कैदी ने रखा नवरात्रि का व्रत तो 450 ने रखा रोज़ा, अधिकारी कर रहे है पूरा इंतजाम

N
डेस्क रिपोर्टर
प्रयागराज, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश भर में नवरात्रि का उत्सव बड़े ही धूम धाम से बनाया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बात करें तो यह स्थित नैनी सेंट्रल जेल में बंद महिलाओं के साथ साथ कुल 516 कैदी नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रख रहे हैं। तो लगभग   450 कैदी रमजान के रोजे रखे हुए है। जिसके लिए जेल अधिकारियों ने खास इंतेजाम भी किए हैं।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जेल अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कुल 1,532 कैदियों ने व्रत रखा था। अब नवरात्रि के आठवें दिन भी इतने ही कैदियों के व्रत रखने की उम्मीद जताई जा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 1,532 कैदियों में से 516 कैदी नवरात्रि के तमाम धार्मिक अनुष्ठानों का पालन कर  पूरे नौ दिनों का उपवास रखे हुए है। 

बतादें कि, जिन कैदी ने रमजान के रोजे रखे है उन्हें शाम के वक्त अतिरिक्त आहार दिया जा रहा है, जिसमें से 200 ग्राम दूध, 30 ग्राम खजूर, तीन केले, नींबू, पाव रोटी और बिस्कुट आदि दिया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें