गुरुवार, 23 अप्रैल 2026
Logo
National

वर्ष 2036 में देश की जनसंख्या होगी 152.2 करोड़, महिला और पुरुष के लिंगानुपात में सुधार होगा

14 अग, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वर्ष 2036 में देश की जनसंख्या होगी 152.2 करोड़, महिला और पुरुष के लिंगानुपात में सुधार होगा

वर्ष 2036 में देश की जनसंख्या होगी 152.2 करोड़, महिला और पुरुष के लिंगानुपात में सुधार होगा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

दिल्ली। देश की बढ़ती आबादी को लेकर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई ) ने अपनी रिपोर्ट 'भारत में महिला एवं पुरुष 2023' जारी की है।  रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2036 तक देश की कुल आबादी करीब 152.2 करोड़ होगी। महिला और पुरुष के लिंगानुपात में सुधार होगा।

     

रिपोर्ट में देश की बढ़ती आबादी के साथ लिंगानुपात और आने वाले समय में महिलाओं की आबादी की जिक्र किया गया है। वर्ष 2036 तक 1000 पुरुषों की तुलना में 952 महिलाएं होंगी। वर्ष 2011 की बात की जाए तो यह आंकड़ें वर्ष 2036 में अपेक्षाकृत सुधारात्मक होंगे । रिपोर्ट में यह भी अनुमान जताया गया है कि वर्ष 2036 तक महिलाओं की आबादी 0.3 प्रतिशत बढ़कर 48.8 प्रतिशत हो जाएगी। वर्ष 2011 की जनगणना में महिलाओं की आबादी 48.5% थी।

    

एमओएसपीआई की रिपोर्ट के मुताबिक फर्टिलिटी रेट में गिरावट के चलते 15 वर्ष से कम उम्र के लोगों का अनुपात वर्ष 2011 के मुकाबले 2036 में घटने का अनुमान है। जबकि 60 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र की जनसंख्या का अनुपात में काफी तेजी से बढ़ेगा । भारत की आबादी की बात की जाए वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 1.25 अरब के करीब थी। 


महिलाओं का विशेष योगदान

देश में बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ ही हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 67.2 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। जबकि वर्ष 1999 के आम चुनाव में 60 प्रतिशत से भी कम महिलाओं ने मतदान किया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें