N
डेस्क रिपोर्टर
लखनऊ, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। गर्मी का मौसम अभी पूरी तरह से शुरू नही हुआ है। पर उत्तर प्रदेश के कई जिले ऐसे है जहां मार्च के महीने में ही सूरज की तपन ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। यहां गर्म हवाओं कि वजह से लोगों का हाल बेहाल होते जा रहा है। मंगलवार को झांसी में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। आगरा का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा, यहां अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में होली तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चले जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहेगा।
आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि, इन दिनों उत्तर-पश्चिम की ओर से गर्म हवाएं आ रही है, ये हवाएं पाकिस्तान से होते हुए राजस्थान के रास्ते उत्तर प्रदेश में आएंगी। इन गर्म हवाओं के कारण ही यूपी का तापमान लगातार बढ़ते जा रहा है। IMD के अनुसार, मौसम में इस हफ्ते कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। साथ ही बारिश का भी अभी अनुमान नहीं है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

