मंगलवार, 05 मई 2026
Logo
National

किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की सीमाएं सील, राजधानी में धारा 144 लागू

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की सीमाएं सील, राजधानी में धारा 144 लागू

किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की सीमाएं सील, राजधानी में धारा 144 लागू

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

भोपाल। एक बार फिर किसान आंदोलन जोरों पर हैं इसे देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली अलर्ट पर है और दिल्ली की सभी सीमाओं को बंद कर दिया गया है । किसानों की दिल्ली में एंट्री रोकने के लिए सीमा पर पुलिसबल तैनात हैं। वहीं किसानों के आंदोलन के देखते हुए पूरी दिल्ली में 12 मार्च तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है।


आपको बता दें,दिल्ली में प्रदर्शन के लिए किसान पंजाब और हरियाणा से निकल गए हैं। बताया जा रहा है कि किसान अपने साथ 6 महीने तक के लिए राशन पानी लेकर निकले हैं। किसान आंदोलन के कारण हजारों किसानों को दिल्ली पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली पुलिस राजधानी की सीमाओं को सील करने की तैयारी कर चुकी है। दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर कंक्रीट से रोड को बंद किया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें