
नई दिल्ली। गत दिवस अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 66वें ग्रैमी अवॉर्ड का ग्रैंड आयोजन किया गया। इस बार ग्रैमी अवॉर्ड भारत देश के लिए खास सौगात लेकर आया। इस आयोजन में पांच भारतीय संगीत के महारथियों को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। शंकर महादेवन, राकेश चौरसिया, गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन और सेल्वगणेश विनयकराम को यह अवॉर्ड दिए गए। इनमें जाकर हुसैन तीन ग्रैमी अवार्ड के साथ भारत के सबसे बड़े विजेता रहे तो वहीं बांसुरी वादक राकेश चौरसिया को दो ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित किया गया।इसके अलावा गायक शंकर महादेवन, वॉयलिन वादक गणेश राजगोपालन और तबला वादक सेल्वगणेश विनयकराम के एक फ्यूज़न संगीत समूह ‛शक्ति’ ने ‛दिस मोमेंट’ के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक अवॉर्ड जीता।
जाकिर हुसैन ने ‛शक्ति समूह‛ के ‛द मोमेंट’ एल्बम ‛बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक’ कैटेगरी में अवॉर्ड जीता।इसके अलावा उन्हें ‛पश्तो’ और ‛एज वी स्पीक’ एल्बम के लिए भी 2 ग्रैमी अवॉर्ड दिए गए। बता दे कि जाकिर हुसैन 3 बार ग्रैमी अवार्ड जीत चुके हैं। एक साथ 5 भारतीय हस्तियों को मिले सम्मान ने देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस उपलब्धि के लिए सभी हस्तियों को बधाई देते हुए इसे एक अभूतपूर्व सफलता बताया है। साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा है कि आपकी असाधारण प्रतिभा और संगीत के प्रति समर्पण ने दुनिया भर का दिल जीत लिया है, और भारत को गर्व है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

