शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
National

40 साल बाद भारत करेगा इंटरनेशनल ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
40 साल बाद भारत करेगा इंटरनेशनल ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी

40 साल बाद भारत करेगा इंटरनेशनल ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 40 साल बाद भारत अब इंटरनेशनल ओलंपिक समिति सत्र 2023 की मेजबानी करने जा रहा है। चीन के बीजिंग में अभी  इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के 139वें सत्र चल रहा है जिसकी मेजबानी के लिए शनिवार को भारत ने 40 साल बाद इसकी बोली जीत ली है। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। भारत के पहले व्‍यक्तिगत ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट अभिनव बिंद्रा, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्‍यक्ष नरिंदर बत्रा, आईओसी सदस्‍य नीता अंबानी, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 139वें सत्र में IOC सदस्‍य को प्रेजेंटेशन दी। 

भारत में ये दूसरी बार IOC सेशन होने वाला है। इससे पहले सन 1983 में नई दिल्‍ली में सेशन का आयोजन हुआ था और जिसके बाद से देश को 4 दशकों तक का लंबा इंतजार करना पड़ा था। जिसके बाद अगस्त 2019 में IOC की समिति जिओ वर्ल्ड सेंटर को देखने आई थी और  उससे काफी प्रभावित हुई थी। वहीं  इसके अगले साल 4 मार्च 2020 को यह तय हो गया था कि अगर भारत को 2023 की मेजबानी मिलती है तो उसका आयोजन मुंबई में किया जाएगा। 
 
आईओसी सत्र एक आईओसी के सदस्‍यों की जनरल मीटिंग है। आईओसी का यह सर्वोच्‍च हिस्‍सा होता है और इसके फैसले आखिरी होते हैं। साल में एक बार ही  एक साधारण सत्र का आयोजन होता है। वहीं असाधारण सत्र को प्रेसिडेंट या फिर कम से कम एक तिहाई सदस्‍यों के लिखित अनुरोध पर इसे बुलाया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें