शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
Logo
National

देश के 60% हिस्से में फिर बारिश के आसार, 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी गतिविधि

17 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
देश के 60% हिस्से में फिर बारिश के आसार, 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी गतिविधि
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में मौसम फिर करवट ले रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और सक्रिय हो रहे नए मौसम सिस्टम के कारण उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में बारिश का दौर तेज होने के संकेत मिले हैं।


मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर, तमिलनाडु में बारिश की कमी के कारण हीटवेव की स्थिति बनी हुई है।


देश के 50-60% हिस्से में बारिश की गतिविधियां बढ़ीं

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में बारिश हो रही है। इन क्षेत्रों में अगले 7 दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है।


ऑल इंडिया वेदर के मुताबिक, भूमध्य रेखा के पास एक और मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है। दोनों सिस्टम के प्रभाव से 20 से 30 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश सहित उत्तर और मध्य भारत में बारिश बढ़ सकती है।


बारिश बढ़ने की तीन बड़ी वजहें

  • बारिश की मौजूदा स्थिति के पीछे मौसम विशेषज्ञ तीन प्रमुख कारण बता रहे हैं।

  • मानसून ट्रफ फिर अपने सामान्य स्थान पर सक्रिय हो गई है।

  • बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं उत्तर और मध्य भारत तक पहुंच रही हैं।

  • पूर्वी और मध्य भारत के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, जिससे मानसूनी हवाएं मजबूत हुई हैं।


किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के दौरान इन राज्यों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

  1. उत्तराखंड

  2. हिमाचल प्रदेश

  3. जम्मू-कश्मीर

  4. पूर्वी उत्तर प्रदेश

  5. बिहार

  6. झारखंड

  7. ओडिशा

  8. पश्चिम बंगाल

  9. मध्य प्रदेश

  10. छत्तीसगढ़

  11. पूर्वोत्तर के सभी राज्य


इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।


जम्मू-कश्मीर में बढ़ा बादल फटने का खतरा

जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुंचने के बाद 15 दिनों में 16 बार बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। कश्मीर मौसम केंद्र का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाओं की आशंका और बढ़ सकती है।


तमिलनाडु में हीटवेव की चेतावनी

बारिश की कमी और अल नीनो के प्रभाव के चलते तमिलनाडु में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इसी वजह से आज राज्य के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।


अध्ययन: 225 वर्षों में यमुना का स्वरूप बदला

दिल्ली विश्वविद्यालय के भूविज्ञान विभाग और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), भोपाल के वैज्ञानिकों के अध्ययन में सामने आया है कि 1799 की तुलना में दिल्ली में यमुना नदी की चौड़ाई करीब 68% और प्राकृतिक बहाव लगभग 89% घट चुका है। शोधकर्ताओं ने 1799 में अपजॉन द्वारा तैयार ऐतिहासिक नक्शे और आधुनिक उपग्रह तस्वीरों की तुलना की। अध्ययन के अनुसार मानव हस्तक्षेप, बैराजों का निर्माण और तेज शहरीकरण ने नदी के प्राकृतिक स्वरूप में बड़ा बदलाव किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें