बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
National

भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा? ट्रंप बोले – 'अच्छा कदम', 25% टैरिफ और जुर्माना लागू रहेगा

02 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा? ट्रंप बोले – 'अच्छा कदम', 25% टैरिफ और जुर्माना लागू रहेगा

भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा? ट्रंप बोले – 'अच्छा कदम', 25% टैरिफ और जुर्माना लागू रहेगा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत द्वारा रूस से तेल खरीद बंद करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'अच्छा कदम' बताया है। समाचार एजेंसी ANI के सवाल पर ट्रंप ने कहा,"मैंने सुना है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं, लेकिन यह एक अच्छा कदम है. देखते हैं क्या होता है."


हालांकि भारत सरकार की ओर से इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


अमेरिका का दबाव बढ़ता जा रहा है...

यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते अमेरिका और यूरोपीय देश रूस की तेल आय को कम करने का दबाव बना रहे हैं। ट्रंप ने साफ किया कि:

➡️ भारत पर 25% टैरिफ जारी रहेगा

➡️ रूस से सैन्य उपकरण और तेल खरीदने पर अतिरिक्त जुर्माना भी 7 अगस्त तक के लिए लागू रहेगा


विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान ट्रंप की चुनावी रणनीति और वैश्विक दबाव नीति का हिस्सा हो सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें