
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारतीय सेना जल्द ही अपने सैनिकों के लिए नई वर्दी पेश कर सकती है। जानकारों की मानें तो सैनिकों के लिए पेश की जा रही नई वर्दी कई मायनों में आरामदायक होगी। वर्दी हल्की और जलवायु के अधिक अनुकूल होगी। नई वर्दी थल सेना की मौजूदा कैमोफ्लेज वर्दी की जगह लेगी। इसे अगले साल 15 जनवरी को सेना दिवस परेड में प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है।
जानकारों की माने तो सेना द्वारा पेश की जा रही नई कैमफ्लेज वर्दी 'डिजिटल डिसर्पटिव' पैटर्न पर आधारित होगी, साथ ही बताया जा रहा है कि नई कैमोफ्लेज वर्दी का डिजाइन लंबे विचार विमर्श के बाद तैयार किया गया है। इसमें कई देशों की सैन्य वर्दी को ध्यान में रखते हुए विश्लेषण के बाद नई कैमोफ्लेज वर्दी को अंतिम रूप दिया गया है। आधिकारिक बयानों के मुताबिक नई वर्दी अधिक टिकाऊ होगी, साथ-साथ गर्मी और सर्दी दोनों के मौसम में आरामदायक होगी।
नई वर्दी में होंगे कई रंग
अगर नहीं वर्दी के रंगों की बात करें तो नई वर्दी में कई ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है जो सैनिकों को छुपने में मदद करेंगे। इसमें ओलिव और मिट्टी का रंग देखने को मिल सकता है। नई वर्दी को सैनिकों की तैनाती के इलाके और जलवायु परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। देश की नौसेना ने अपने सैनिकों के लिए पिछले साल नई कैमोफ्लेज वर्दी लागू कर चुका है उसने अपनी लाइट ब्लू हाफ शर्ट और नेवी ब्लू ट्राउजर को बदला था। आपको बता दें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के पास अलग-अलग मौकों पर पहनने के लिए वर्दी के अलग-अलग सेट होते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

