बुधवार, 06 मई 2026
Logo
National

लंदन में भारतीय इंजीनियर ने 1.8 करोड़ रुपए खर्च कर लॉकडाउन में घर में बनाया हवाई जहाज

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लंदन में भारतीय इंजीनियर ने 1.8 करोड़ रुपए खर्च कर लॉकडाउन में घर में बनाया हवाई जहाज

लंदन में भारतीय इंजीनियर ने 1.8 करोड़ रुपए खर्च कर लॉकडाउन में घर में बनाया हवाई जहाज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कोट्टायम, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना जब पीक पर था तब लंदन में रहने वाले एक भारतीय ने छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए एक नया तरीका खोज निकाला। पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर अशोक अल्सेरिल थमराक्षन ने खुद का 4 सीटर प्लेन 18 महीने में तैयार कर दिया। इतना ही नहीं उनका इनोवेशन इस कदर सक्सेसफुल रहा कि वह इस प्लेन से पत्नी और दो बेटियों के साथ पूरा ब्रिटेन घुमा आए। 


अशोक केरल के रहने वाले हैं। पूर्व विधायक एवी थमराक्षन के बेटे हैं। पलक्कड़ इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक के बाद 2006 में मास्टर्स डिग्री के लिए ब्रिटेन चले गए। फिलहाल फोर्ड मोटर कंपनी में इंजीनियर है। होममेड प्लेन का नाम उन्होंने बड़ी बेटी दिया के नाम पर "जी-दिया" रखा है। अशोक ने बताया कि एयरक्राफ्ट तैयार करने पर 1.8 करोड़ रुपए खर्च हुए। इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। फुल टैंक 180 लीटर है। हर घंटे 20 लीटर फ्यूल लगता है। अशोक कहते हैं इसी प्लेन से परिवार के साथ पूरा ब्रिटेन घुमा, दोस्तों के साथ जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और चेक रिपब्लिक भी गया। इन दिनों पत्नी अभिलाषा और बेटी थारा और दिया के साथ केरल में हूं छुट्टियां मना रहा हूं। 


प्लेन बनाने का आईडिया कहां से आया इस सवाल पर अशोक कहते हैं, लंदन में कोविड के दौरान बेहद खराब हालत थे। सख्त लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद थे। ऑफिस में काम हो या फिर बच्चों की पढ़ाई सब घर से चल रहा था। ऐसे में छुट्टियां मनाने के लिए मैंने खुद का प्लेन बनाने पर काम शुरू कर दिया।


इसलिए बनाया प्लेन

अशोक बताते हैं 2018 में मैं पायलट लाइसेंस लेने के बाद छोटे ट्रिप के लिए 2 सीटर विमान किराए पर लेता था। इसके बाद पत्नी और दो बेटियों के लिए मुझे 4 सीटर प्लेन की जरूरत पड़ी। मैंने कुछ पुराने प्लेन देखे पर वह पसंद नहीं आए। इसके बाद मैंने दूसरे विकल्प पर काम शुरू किया। इसमें घर में बने प्लेन भी शामिल थे।


घर में बनाया वर्कशॉप

अशोक ने कहा, मैंने जोहान्सबर्ग की कंपनी स्लिम एयरक्राफ्ट के बारे में जानकारी जुटाई। यह 2018 में नया विमान लिंग पीएसआई लॉन्च कर रही थी। कंपनी का दौरा किया और प्लेन से जुड़े किट आर्डर किए। लंदन स्थित घर में ही एक वर्कशॉप तैयार किया। यहां प्लेन तैयार किया। सिविल एविएशन अथॉरिटी का स्टाफ इसकी निगरानी करता था। अशोक ने बताया कि ब्रिटेन में घर में बने विमान नए नहीं है। ऐसी कंपनियां है जो असेंबल किट मुहैया करती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें