रविवार, 03 मई 2026
Logo
National

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या : आंध्र प्रदेश का रहने वाला था 24 वर्षीय साईश वीरा, 10 दिन बाद पूरा होने वाला था पोस्ट-ग्रेजुएशन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या : आंध्र प्रदेश का रहने वाला था 24 वर्षीय साईश वीरा, 10 दिन बाद पूरा होने वाला था पोस्ट-ग्रेजुएशन

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या : आंध्र प्रदेश का रहने वाला था 24 वर्षीय साईश वीरा, 10 दिन बाद पूरा होने वाला था पोस्ट-ग्रेजुएशन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

वॉशिंगटन। अमेरिका में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने गए आंध्र प्रदेश के 24 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र की पहचान साईश वीरा के रूप में हुई है। 10 दिन बाद उसका पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा होने वाला था। जानकारी के मुताबिक, छात्र पढ़ाई के साथ ही ओहियो में ईंधन स्टेशन पर काम करता था, यहीं उसे गोली मारी गई। फिलहाल हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कोलंबस शहर में हुई घटना

अमेरिकी पुलिस अधिकारी ने बताया कि, 20 अप्रैल दोपहर 12:50 बजे (लोकल समय के मुताबिक) सूचना मिली की ओहायो के कोलंबस शहर में एक गैस स्टेशन पर गोलीबारी हुई है। मौके पर पहुंचे तो देखा की एक भारतीय युवक को गोली लगी है और वो गंभीर रूप से घायल था। उसे अस्पताल ले गए, जहां आधे घंटे बाद करीब 1:27 बजे उसकी मौत हो गई।


पुलिस ने जारी की आरोपी की तस्वीर

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। हमला क्यों किया फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की एक तस्वीर भी जारी की है।


नवंबर 2021 में गया था अमेरिका

आंध्र प्रदेश के इलुरु का रहने वाले 24 साल का साईश वीरा पढ़ाई के लिए नवंबर 2021 में अमेरिका आया था। 10 दिन बाद उसका पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा होने वाला था। साईश वीरा IT की पढ़ाई करने अमेरिका गया था। सरकार ने उसे H-1B वीजा जारी किया था। खास पेशे (जैसे-IT प्रोफेशनल, आर्किट्रेक्टचर, हेल्थ प्रोफेशनल आदि) से जुड़े लोगों के लिए ही यह जारी किया जाता है। जिन्हें जॉब ऑफर होती है या उन्हें अमेरिका में पढ़ाई के लिए चुना जाता है ऐसे प्रोफेशनल्स को ही ये वीजा दिया जाता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें