सोमवार, 04 मई 2026
Logo
National

रविवार से 20 नये रूट पर इंडिगो के विमान भरेंगे उड़ान

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रविवार से 20 नये रूट पर इंडिगो के विमान भरेंगे उड़ान

रविवार से 20 नये रूट पर इंडिगो के विमान भरेंगे उड़ान

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र की विमानन सेवा कंपनी इंडिगो ने 27 मार्च से 20 नये रूट पर उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल 27 मार्च से लागू होगा। समर शेड्यूल के मुताबिक इंडिगो के 100 विमान देश के विभिन्न हिस्सों को हवाई संपर्क से जोड़ेंगे।


इसके अलावा इंडिगो उसी दिन क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर उड़ान शुरू करेगी। कंपनी साथ ही 16 उड़ानों को दोबारा बहाल करेगी। इंडिगो के मुख्य रणनीतिक एवं राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा, नये और दोबारा बहाल किये गये रूट पर उड़ान शुरू करने से न सिर्फ हमारा घरेलू संपर्क बढ़ेगा बल्कि इससे विभिन्न शहरों की यात्रा मांग भी पूरी होगी। उन्होंने कहा, ये उड़ानें व्यापार और पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देंगी। हम विभिन्न क्षेत्रों की मांग को पूरा करने के लिये नये रूट पर उड़ान सेवा देना जारी रखेंगे। 

मौजूदा समय में इंडिगो के बेड़े में 275 से अधिक विमान हैं। कंपनी के विमान 73 घरेलू और 24 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ते हैं। कंपनी हर दिन डेढ़ हजार से अधिक उड़ानें संचालित करती है।

--आईएएनएस
एकेएस/एएनएम

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें