रविवार, 31 मई 2026
Logo
National

नासिक के सेंट्रल जेल के कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, घटना में एक ही हालत हुई गंभीर

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नासिक के सेंट्रल जेल के कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, घटना में एक ही हालत हुई गंभीर

नासिक के सेंट्रल जेल के कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला, घटना में एक ही हालत हुई गंभीर

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। नासिक से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के सेंट्रल जेल में कम से कम 10 से 12 कैदियों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक से जानलेवा हमला कर दिया। वहीं इस घटना में कुछ पुलिसवालों को गंभीर चोटें लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, जिन कैदी ने हमला किया वे सभी एक ही बैरक में बंद थे। जब इन कैदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट किया जाने लगा तो इन कैदियों ने गुस्सा में आकर शिफ्ट करने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियो पर पत्थरों से हमला कर डाला। 

वहीं एक पुलिसकर्मी इन कैदियों के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद इन कैदियों ने पुलिसकर्मी की पत्थरों से और लात-घूसों से बहुत बुरी तरह से पीटा। घटना में  घायल हुए पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें