N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोविड-19 की तीसरी लहर अब खत्म हो रही है। लगातार कोरोना के मामले कम हो रहे हैं जिसके बाद से सरकार सभी पाबंदियां धीरे-धीरे खत्म कर रही है। कोरोना के डर से घर में लोग लंबे समय से कैद हैं। पिछले तीन सालों से लोगों ने शहर से बाहर घूमने का प्लान नहीं बनाय़ा है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी ने एक विशेष ट्रेन चलाई है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा सकता है।
कहां-कहां से गुजरेगी ट्रेन
ये स्पेशल ट्रेन आध्यात्म को बढ़ावा देने शिवरात्रि के मौके शुरू की जाएगी। ट्रेन जयपुर से शुरू होकर 7 ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराएगी। पहली ट्रेन 4 मार्च को जयपुर से चलेगी जो गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में मौजूद खास मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। श्रद्धालुओं को महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर, त्रंयबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के साथ स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारकाधीश मंदिर, साबरमती आश्रम व परली वैजनाथ की यात्रा कराएगी।
यात्रा के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आवश्यक
इस ट्रेन में यात्रा के लिए ऑनलाइन प्री-बुकिंग की जाएगी। यात्रा में सिर्फ उन लोगों को अनुमति दी जाएगी जिनके पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट मौजूद हो। इस ट्रेन में बुकिंग करवाने वालों को आने-जाने के अलावा धर्मशाला में ठहरने और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्च शामिल है। इस सभी जगहों पर दर्शन के लिए आईआरसीटीसी 13 दिन की यात्रा करवाएगा। इस यात्रा के लिए एक यात्री को लगभग 12500 रुपए खर्च करने होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

